Bihar Crime: वैशाली के हाजीपुर में एक नवविवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतका के चाचा ने बताया कि बीते 4 दिसंबर 2025 को उनके भतीजी रंगीला कुमारी की शादी इस्माइलपुर निवासी सुरेश राय के बेटे रोहित कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नकद रुपए एवं टीवी और मिक्सी मशीन की मांग कर रहे थे। इसे लेकर सास और पति उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस बीच कल बुधवार की शाम सूचना मिली की रंगीला ने फांसी लगा ली है। जब हम लोग उसके घर पहुंचे तो उसके शव को फंदे से नीचे उतारकर रखा गया था।
वहीं, घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि,स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली की एक विवाहिता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटका हुए महिला के शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम एवं मृतक के परिवार वालों को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कुछ जरूरी सबूत एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि, अभी तक लड़की के परिवार वालों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

