कुंदन कुमार/पटना। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में रविवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार औपचारिक रूप से राजनीति में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे आगामी चुनावों और पार्टी के भविष्य के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
निशांत कुमार के राजनीति में पदार्पण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं मौजूद नहीं थे, लेकिन पार्टी के कद्दावर नेताओं ने उनकी कमान संभाली। राज्यसभा सांसद संजय झा ने निशांत को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें जेडीयू का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस भावुक क्षण के बाद निशांत ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
’पिता के 20 साल के काम को बढ़ाऊंगा आगे’
सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा:
मैं पार्टी के लिए पूरी लगन से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो नींव रखी है, मैं उसे आगे ले जाने का प्रयास करूंगा। राज्यसभा जाने का फैसला पूरी तरह से पिताजी का है। मैं बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि वे नीतीश जी पर अपना विश्वास बनाए रखें।
सादगी ने खींचा सबका ध्यान
निशांत कुमार अपने पिता की तरह ही बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए। सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहने निशांत ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया, जो बिल्कुल नीतीश कुमार के सिग्नेचर स्टाइल की याद दिला रहा था। इस दौरान कार्यालय “नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में “बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” के नारे भी लगाए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

