Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल सोमवार (30 मार्च) को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश जल्द ही सीएम पद से भी इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद बिहार की सियासत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस बीच नीतीश के इस्तीफे पर उनके बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।
पिता जी की तरह मुझ पर भी बना रहे प्यार- निशांत
दरअसल निशांत कुमार आज मंगलवार (31 मार्च) को शहर के क दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया गया है। पूरा बिहार भावुक है, आप क्या कहिएगा? इसपर निशांत ने कहा कि, पिताजी ने फैसला लिया है, मैं स्वीकार करता हूं। जनता का स्नेह-प्यार जैसे पिताजी पर बना रहा, उस तरह मुझ पर और पार्टी पर बना रहे। यही कामना करता हूं।
शितला मंदिर में मचे भगदड़ पर जताया दुख
निशांत कुमार ने नालंदा में शीतला माता मंदिर में मचे भगदड़ पर भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, बिहारशरीफ के शीतला माई मंदिर में भगदड़ की घटना मर्माहत करने वाली है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख की अनुग्रह राशि दी जा रही है। घायलों के समुचित उपचार की भी व्यवस्था की गई है।
निशांत को सीएम बनाने की मांग
बता दें कि निशांत कुमार हालही में जदयू में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद से वह लगातार एक्टवि नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अपनी बातों को सामने रख रहे हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर जदयू के कई नेताओं ने तो निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की भी मांग कर दी है।
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह समेत चर्चित चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

