पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह वृंदावन में पूजा-पाठ और आध्यात्मिक प्रवास पर हैं। इस दौरान वह बिना किसी VIP प्रोटोकॉल या भारी सुरक्षा घेरे के सामान्य श्रद्धालु की तरह शहर की गलियों में घूमते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें 10 रुपये में ई-रिक्शा की सवारी करते देखा। उनके साथ न कोई विशेष तामझाम था और न ही राजनीतिक आडंबर। आम लोगों के बीच सहज रूप से घूमते निशांत को देखकर कई लोग आश्चर्यचकित रह गए।
लाइमलाइट से दूरी, सादगी से पहचान
निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक जीवन और राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं। वे कम ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं। हालांकि बिहार की राजनीति में समय-समय पर उनके सक्रिय होने को लेकर चर्चाएं जरूर होती रहती हैं, लेकिन उन्होंने अब तक किसी औपचारिक राजनीतिक भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।
कृष्ण भक्ति में रमे निशांत
निशांत कृष्ण भक्ति के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने पहले बताया था कि वे मोबाइल पर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ भजन सुनते थे, लेकिन ध्वनि स्पष्ट न होने के कारण उन्होंने अलग से स्पीकर खरीदा, ताकि भजन अच्छे से सुन सकें। वृंदावन प्रवास के दौरान उन्होंने यमुना का दर्शन कर प्रणाम भी किया।
नालंदा दौरे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात
हाल ही में वे पिता नीतीश कुमार के साथ नालंदा गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। गांव की महिलाओं से बातचीत की और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


