Malegaon Municipal Corporation Namaz Controversy: मालेगांव नगर निगम में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा नमाज नमाज पढ़ने पर बवाल मच गया है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में नमाज पढ़े जाने पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता ने इसको लेकर निशाना साधा है। मालेगांव नगर निगम ऑफिस में नमाज पढ़ने पर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Nitesh Narayan Rane) भड़क गए हैं। राणे ने कहा कि नगर निगम में नमाज पढ़ने का प्रावधान संविधान में कहीं नहीं है। ये लोग टीपू सुल्तान का फ़ोटो लगाते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर को भूल गए हैं ऐसा दिखाई देता है। इन्हें यह सब इस्लाम राष्ट्र में करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मदरसे आतंकवादी तैयार करने का अड्डा हैं। सभी मदरसों को स्कूल में कन्वर्ट कर देना चाहिए।

बता दें कि मालेगांव नगर निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मुस्लिम कर्मचारी ऑफिस के अंदर नमाज पढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।

बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा परिसर के बाहर कहा कि नगर निगम में नमाज पढ़ने का प्रावधान संविधान में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए चुना है, लेकिन वे निगम परिसर में नमाज अदा करते हैं। जब चुनाव शुरू होता है तब यह लोग जय भीम का नारा देते हैं और चुनाव के बाद जय भीम कहीं नहीं दिखाई देता है। अब यह लोग टीपू सुल्तान का फ़ोटो लगाते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर को भूल गए हैं ऐसा दिखाई देता है।

जनता ने जिहाद करने के लिए नहीं चुना है

BJP नेता नितेश राणे ने कहा कि मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में म्युनिसिपल कर्मचारियों और लोगों ने म्युनिसिपल इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ऑफिस में नमाज पढ़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन्हें यह सब इस्लाम राष्ट्र में करना चाहिए। आपको मालेगांव में डेवलपमेंट करने के लिए चुन कर दिया गया है। जिहाद करने के लिए नहीं चुना गया है। उनको बर्खास्त करने की मांग क्यों नहीं करनी चाहिए। उन्हें धर्म बढ़ाने के लिए थोड़ी चुनकर जीत कर दिया है इतनी सारी मस्जिद है तो वहां नमाज कौन पड़ेगा अगर उन्हें महापालिका की इमारत में नमाज पढ़ना हैं तो।

मदरसों को स्कूल में कन्वर्ट कर देना चाहिए

राणे ने मदरसों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में मदरसों की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मदरसे आतंकवादी तैयार करने का अड्डा हैं। उसमें शिक्षा का कोई संबंध नहीं है और इसी तरीके के हमने अगर इस्लामिक राष्ट्र में किया होता तो क्या इजाजत दी जाती। अगर वहां जाकर भागवत गीता सीखाने के लिए इस तरह की पहल शुरू की होती तो, वहां मराठी में कोई संबंध नहीं है वहां सिर्फ उर्दू सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मदरसों को बंद कर देना चाहिए और सभी मदरसों को स्कूल में कन्वर्ट कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से राज्य के सभी मदरसों को बंद करने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m