पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता बने।
’हो गया… चलें’: शपथ के दौरान दिखा नीतीश का अंदाज
शपथ ग्रहण के बाद जब हस्ताक्षर करने की बारी आई, तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें अपना पेन दिया। सिग्नेचर करने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पूछा- हो गया… चलें? हालांकि, वहां मौजूद नेताओं और फोटोग्राफरों ने उन्हें फोटो सेशन के लिए रुकने का आग्रह किया, जिसके बाद वे रुके।
संसदीय राजनीति के ‘ऑलराउंडर’ बने नीतीश
नीतीश कुमार ने इस शपथ के साथ एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे देश के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो गए हैं जो चारों सदनों के सदस्य रहे हैं:
- लोकसभा: 6 बार सदस्य।
- विधान परिषद: 4 बार सदस्य।
- विधानसभा: 2 बार सदस्य।
- राज्यसभा: पहली बार (वर्तमान)।
दिल्ली में बड़ी बैठक: नई सरकार के स्वरूप पर मंथन
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तय है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार की आगामी राजनीतिक रणनीति और एनडीए सरकार के नए स्वरूप पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों की मानें तो बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम और नए मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी गंभीर चर्चा हो सकती है।
इससे पहले सुबह, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार के कई कद्दावर नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

