एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में उस वैज्ञानिक का नाम है जिसे नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. ये वैज्ञानिक यौन अपराधी एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित महल में मौजूद हैं, यहां उनकी तस्वीरें मिली हैं. इस वैज्ञानिक का नाम जेम्स वाटसन है. वाटसन एपस्टीन नेटवर्क में शामिल तीन युवतियों के साथ मुस्कुराते हुए पोज़ देते दिख रहे हैं. अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी इन तस्वीरों में इन तीनों लड़कियों चेहरा ब्लर यानी कि धुंधला कर दिया गया है. एपस्टीन फाइल के नए खुलासों में एक ऐसे वैज्ञानिक का नाम आया है जिनकी खोज ने मेडिसिन साइंस को हमेशा के लिए बदल दिया.

इस अमेरिकी साइंटिस्ट का नाम है जेम्स वाटसन. उन्होंने DNA स्ट्रक्चर की खोज की थी. वाटसन एपस्टीन के महल में तीन लड़कियों के साथ दिख रहे हैं. जेम्स वाटसन ने ये खोज 1953 में की थी, इस खोज के लिए उन्हें फ्रांसिस क्रिक के साथ 1962 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया.

जेम्स वाटसन कोई साधारण वैज्ञानिक नहीं है. उन्हें जीव विज्ञान का नोबेल पुरस्कार उनके महान खोज के लिए मिला है. वाटसन ने DNA की दोहरी कुंडली (Double Helix) संरचना की खोज की थी. यह खोज इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक है, क्योंकि इससे पता चला कि डीएनए एक लंबी, मुड़ी हुई सीढ़ीदार जैसी संरचना है. इसमें दो स्ट्रैंड होते हैं जो एक-दूसरे के चारों ओर कुंडलित होते हैं. इस खोज ने जेनेटिक्स और आनुवंशिकी की दुनिया में क्रांति कर दी. क्योंकि यही खोज किसी व्यक्ति के जेनेटिक्स जानकारी का आधार है. 

जेम्स वाटसन की मौत 2025 में 97 वर्ष की आयु में हुई. उनकी मौत के बाद एपस्टीन फाइल में उनकी तस्वीरें सामने आई है और उनका जिक्र हुआ है. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी फाइलों में नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स वाटसन अमेरिका में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के महल में तीन लड़कियों के साथ दिख रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर की तारीख का पता नहीं चल रहा है. हालांकि वॉटसन के इस तस्वीर को किसी गलत काम का कोई सबूत नहीं माना जा रहा है, लेकिन इस तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.

एपस्टीन ने न्यू मेक्सिको में अपने बड़े रैंच पर महिलाओं को प्रेग्नेंट करके अपने DNA से इंसानों में डालने की एक स्कीम पर भी बात की थी. इसके लिए ये लोग एक स्पर्म बैंक बना रहे थे. इनको उम्मीद थी कि बैंक में ह्यूमन जीन पूल को बेहतर बनाने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता होंगे.

वॉटसन के साथ तस्वीर में एक महिला है जो एक डॉक्यूमेंट पकड़े हुए है जिसका टाइटल है ‘Stopping Incurable Cancers Through Eliminating Their Anti-Oxidants’. इस विषय पर वॉटसन ने जनवरी 2013 में थोड़े अलग नाम से एक पेपर पब्लिश किया था.

ब्रिटेन के अखबार द टेलिग्राफ ने लिखा है कि यह साफ नहीं है कि ये तस्वीरें कब ली गईं, हालांकि ये 2010 के दशक के बीच से आखिर तक की लगती हैं . ये वो समय है जब यौन अपराधी एपस्टीन पेडोफाइल केस के जुर्म में जेल से रिहा हो गया था. US डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस के पहले पब्लिश हुए ईमेल में एपस्टीन और वॉटसन के बीच दोस्ती का इशारा मिला था, लेकिन तस्वीरों में यह विवादित अमेरिकी साइंटिस्ट पहली बार एक पीडोफाइल के घर पर दिख रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m