Noida Employee Protest: यूपी के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुए बवाल के बाद शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी इस समिति में सूक्ष्म, लघु एवं श्रम सेवा योजनाओं के प्रमुख सचिव के साथ श्रम आयुक्त को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा श्रमिक संगठनों के 5 सदस्य और औद्योगिक संघों के 3 प्रतिनिधि भी समिति का हिस्सा होंगे। राज्य सरकार की यह पहल इस बात को साबित करती है कि समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
सभी समस्याओं का होगा समाधान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च स्तरीय कमेटी नोएडा पहुंची, जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच सामंजस्य स्थापित करना और समस्याओं का समाधान करना था। कमेटी ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। कमेटी ने यह स्पष्ट किया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही, माहौल को ख़राब करने वाली गतिविधियों की गहन जांच भी की जाएगी। सरकार ने दोहराया है कि श्रमिकों की चिंताओं को संवाद के माध्यम से दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगिक विकास को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए सभी हितधारकों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है।
READ MORE: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सियासत, CM योगी ने बताया साजिश, अखिलेश ने किया पलटवार, कहा- जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार
श्रमिकों की 5 मांगों में से 4 मांगे मानी गई
वहीं CP लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 2 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज हो गई हैं। गलत जानकारी पब्लिश करने से उग्र प्रदर्शन हुआ। दूसरे जिलों से आई भीड़ ने माहौल बिगाड़ा हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज -CP‘83 स्थलों पर 42 हजार श्रमिकों ने प्रदर्शन किया हैं।’ 78 स्थानों पर लोगों को समझाकर वापस भेजा गया हैं। श्रमिकों की 5 मांगों में से 4 मांगे मानी गई हैं। बाकी मांगों को हाईलेवल कमेटी बनाई गई है, हाई लेवल कमेटी की एक मीटिंग हो चुकी है। उन्होंने श्रमिकों से शांति की अपील किया।
READ MORE: Noida Employee Protest: सोशल मीडिया पर फैली फायरिंग की खबर निकली फर्जी, 2 ट्विटर हैंडल पर FIR
इस प्रदर्शन के चलते शहर के ज्यादतर रास्तों पर आवाजाही बंद है। सेक्टर 63 में IT कंपनी में तोड़फोड़ की गई है। सेक्टर 67, 59 में मीडिया हाउस को निशाना बनाया गया। सेक्टर 59 में 2 गाड़ी तोड़ी, 2 बाइक में आग लगाई गई। साथ ही सेक्टर 84 में 4 गाड़ी जलाई गई। नोएडा में असामाजिक तत्व इस पूरी तोड़फोड़ को अंजाम दे रहे है। सेक्टर 63 में तो न्यूज़ चैनल के ऑफिस को निशाना बनाया गया। पत्थरबाजी की गई और चैनल के कर्मचारियों पर हमला भी किया गया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

