कटहल स्वाद में लाजवाब होता है, लेकिन इसे काटते समय निकलने वाला चिपचिपा दूध अक्सर लोगों को परेशान कर देता है. इसी वजह से कई लोग कटहल बनाना टाल देते हैं. अगर आप भी कटहल काटने से बचते हैं, तो घबराइए नहीं. आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बतायेंगे जिससे बिना चिपचिपाहट के मिनटों में कटहल काट सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कटहल को काटने का सबसे आसान तरीका क्या है?

हाथ और चाकू पर तेल लगाएं
कटहल काटने से पहले अपने हाथों, चाकू और कटिंग बोर्ड पर अच्छी तरह सरसों का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल लगा लें. इससे चिपचिपा दूध हाथों और चाकू पर नहीं चिपकेगा.
अखबार या प्लास्टिक शीट बिछाएं
कटहल काटते समय नीचे अखबार या पॉलीथिन बिछा लें ताकि सफाई आसान रहे.
बीच से दो हिस्सों में काटें
सबसे पहले कटहल को लंबाई में दो हिस्सों में काट लें. फिर बीच का सख्त सफेद हिस्सा (कोर) निकाल दें.
टुकड़ों में काटें
अब जरूरत के अनुसार छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अगर सब्जी बनानी है तो छिलके सहित टुकड़े काट सकते हैं, बाद में छील सकते हैं.
हाथ साफ करने का तरीका
अगर हाथों में चिपचिपाहट रह जाए तो हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर रगड़ें और फिर साबुन से धो लें या बेसन या आटा लगाकर भी रगड़ सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


