शब्बीर अहमद, भोपाल। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भोपाल से धनबाद-चोपन के लिए अब सीधी ट्रेन चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से जुड़ेंगे।

सीएम डॉ मोहन शाम 7:30 बजे भोपाल स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन राजधानी भोपाल से धनबाद के लिए हफ्ते में तीन दिन चलेगी। चोपन के लिए हर रविवार सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। नई सेवा से यात्रियों को अब जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट बैठक, विधानसभा में बजट पर चर्चा, उज्जैन जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल आएंगे राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे, अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल, भोपाल में बिजली रहेगी गुल

धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632)

  • 27 फरवरी को ट्रेन भोपाल से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
  • 1 मार्च को 11632 धनबाद से सुबह 7:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • 1188 किलोमीटर की दूरी का सफर 23 घंटे 35 मिनट में तय होगा।

ये भी पढ़ें: MP में फरवरी बना बरसाती महीना! आज बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में अलर्ट, बारिश से गिरा दिन का तापमान

चोपन एक्सप्रेस (11633/11634)

  • 1 मार्च से ट्रेन नंबर 11633 भोपाल से रविवार की रात 8:55 बजे चलकर अगले दिन सोमवार की सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी।
  • 2 मार्च को ट्रेन नंबर 11634 चोपन से सोमवार शाम 5:10 चलकर मंगलवार सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • 731 किलोमीटर का सफर 14 घंटे में पूरा होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m