पंजाब में उद्योग को और भी बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने अहम निर्णय लिया है जिससे अब उद्योग शुरू करना लोगों के लिए और भी आसान हो जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां ‘फास्ट ट्रैक पंजाब’ पोर्टल लांच किया। इस फैसले से अब कारोबारियों के लिए राज्य में उद्योग लगाना आसान हो जाएगा और अब 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मंजूरी मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है। कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में बड़े और छोटे उद्योगों को बचाना है।
उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा जिसका दिल दुखाया न हो। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पंजाब सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और आप काम करने वाले बनें, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
- Bengal BJP Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
- UP वालों सावधान! बिगड़ने वाला है मौसम, 26 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, आंधी बारिश और ओलावृष्टि करेंगे परेशान
- Rajasthan Paper Leak: SI भर्ती परीक्षा से पहले 25 हजार का इनामी राकेश रेवाड़ गिरफ्तार, बीवी भी जेल में; ऐसे चलाता था नकल का ब्लूटूथ गैंग
- ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोले तो तबाह कर देंगे; ईरान बोला- ट्रम्प के लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे
- Delhi Morning News Brief: दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई के नियम सख्त; एलपीजी संकट के बीच प्रवासी मजदूरों को रेखा गुप्ता सरकार ने दी राहत; CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’; दिल्ली में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त

