अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले की गुमटाला चौकी के पास अब एक धमाका हुआ। इस धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अमृतसर के पुलिस स्टेशनों को आतंकवादी गतिविधियों के जरिए निशाना बनाया गया था।
इन हमलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिस स्टेशनों के बाहर तिरपाल लगाने की व्यवस्था की थी, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। लेकिन गुरुवार को गुमटाला पुलिस चौकी को निशाना बनाकर एक और विस्फोट किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इस ग्रेनेट हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े एक आतंकी और गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने ली है। पासिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर आगे भी धमाके करने की चेतावनी दी है। हालांकि, पुलिस ग्रेनेड हमले से इनकार करते हुए इसे कार के कार्बोरेट में हुआ बता रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस चौकी के पास विस्फोट से इनकार किया है।

पहले भी हो चुके हैं धमाके
इससे पहले, पिछले साल 17 दिसंबर की सुबह अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया था। हालांकि, इस धमाके में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। अमृतसर पुलिस के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में धमाके की यह घटना 17 दिसंबर तड़के 3 बजे की थी। धमाके के समय थाने में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था।
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा
- CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म की आध्यात्मिक कहानी पर हुई खास चर्चा
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ीं धज्जियां: भोपाल में सीलिंग के नाम पर महज खानापूर्ति, सील तोड़कर दुकानें चला रहे व्यापारी
- नशीले पदार्थों के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों के पास 500 मी. का दायरा ड्रग-फ्री जोन घोषित
- सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम



