कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में मां की डांट से नाराज होकर एक 11 साल बच्चा घर से किसी को कुछ बताया चला गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को ढूंढ निकाला तो उसने बताया कि वह मां की डांट के कारण घर से गया था फिलहाल पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया हैं।

स्कूल नहीं जाने पर फटकार लगाई थी

दरअसल ग्वालियर के सिरोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी एक 11 साल का बच्चा घर से गायब हो गया। जब पुलिस मौक़े पर पहुंची तो उसकी मां ने बताया कि उसका 11 साल बेटा वंश कहीं चला गया। मां ने उसे स्कूल न जाने के लिए डांट फटकार लगा दी थी। बस इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और घर से बिना बताए निकल गया। मां ने काफी खोज खबर की लेकिन कहीं नहीं मिला। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। रात में गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोजबीन शुरू की।

यहां लगे ‘राहुल गांधी ब्रेनलेस’ के पोस्टरः AI समित में प्रदर्शन का जताया विरोध, कांग्रेस नाराजगी जताते हुए

गोल्डन लोटस रिजॉर्ट के पास भूखा प्यासा मिला

पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन होटल बस स्टैंड सहित कई जगहों पर तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिला। सर्चिंग के दौरान पुलिस को सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गोल्डन लोटस रिजॉर्ट के पास यह बच्चा भूखा प्यासा मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। सिरोल थाने के टीआई गोविंद बल्लभ बगोली ने बच्चे को खाना खिलाया और उसके बाद उसे उसके घर ले गए, जहां बच्चे को उसकी मां और अन्य परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m