गर्मी का मौसम चल रहा है और इस समय सबसे ज़्यादा लोग पसीने की समस्या से सबसे ज़्यादा परेशान होते हैं. जिसके कारण कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता गई. ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गर्मियों में परफ्यूम जल्दी उड़ने की भी प्रॉब्लम होती है और इसके पीछे मुख्य वजहें तापमान, पसीना और स्किन की केमिस्ट्री होती हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बतायेंगे.

गर्मियों में परफ्यूम जल्दी क्यों उड़ जाता है?
उच्च तापमान
गर्मी में परफ्यूम के हल्के कंपाउंड तेजी से उड़ जाते हैं. इसलिए खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है.
पसीना
पसीना परफ्यूम को dilute (हल्का) कर देता है. साथ ही पसीने की अपनी गंध भी मिक्स होकर खुशबू बदल देती है.
स्किन की केमिस्ट्री
हर व्यक्ति की त्वचा अलग तरह से परफ्यूम को रिएक्ट करती है. गर्मियों में यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है.
परफ्यूम की लेयर्स
Top notes (हल्की खुशबू) जल्दी उड़ जाती हैं. गर्मी में middle और base notes भी ज्यादा देर टिक नहीं पाते.
लंबे समय तक खुशबू बनाए रखने के टिप्स
मॉइश्चराइजर लगाकर परफ्यूम लगाएं सूखी स्किन पर खुशबू जल्दी उड़ती है, इसलिए पहले बिना खुशबू वाला लोशन लगाएं.
Pulse points पर लगाएं जैसे कलाई, कान के पीछे, गर्दन. कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें लेकिन बहुत ज्यादा नहीं, वरना दाग पड़ सकते हैं.
Stronger perfume चुनें
Eau de Toilette की जगह Eau de Parfum (EDP) लें. ये ज्यादा देर तक टिकता है. बार-बार हल्का री-अप्लाई करें. छोटा travel-size परफ्यूम साथ रखें. डायरेक्ट धूप से बचाएं, धूप में परफ्यूम जल्दी टूट जाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

