Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

बिहार का रहने वाला पत्रकारिता का छात्र और NSUI के पूर्व अध्यक्ष ने किया बड़ा साइबर फ्रॉड, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

Niraj mishra
29 Sep 2025, 03:19 PM September 29, 2025
बिहार
बिहार का रहने वाला पत्रकारिता का छात्र और NSUI के पूर्व अध्यक्ष ने किया बड़ा साइबर फ्रॉड, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन
Share
Share Share Follow

मोतिहारी। मध्य प्रदेश के भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के छात्र और NSUI के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार का नाम एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट में सामने आया है। आरोप है कि अमन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक I PPB के 250 से अधिक फर्जी खाते खुलवाकर करीब 3 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया। मामले में बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार अमन और उसके दोस्त लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर झांसा देते थे और 500 रुपए का लालच देकर उनके नाम से खाते खुलवाते थे। इन खातों का उपयोग धोखाधड़ी के लेनदेन के लिए किया जाता था।

अमन का नेटवर्क पाकिस्तान तक

जांच में सामने आया कि अमन की दोस्ती बिहार के मोतिहारी में पढ़ाई के दौरान एक युवक इरशाद से हुई थी। इरशाद ने उसे पाकिस्तान के अरशद से जोड़ा और फिर तीनों ने मिलकर इस साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अमन के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े सबूत भी मिले हैं।

हर खाते पर मिलता था 2500 से 5000 रुपए

पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि उसे हर खाते पर 2500 से 5000 तक मिलते थे। इसके अलावा कुछ मामलों में धोखाधड़ी की रकम में हिस्सेदारी भी मिलती थी। भोपाल में पढ़ाई के दौरान भी उसने कई खाते खुलवाए और हाल ही में वह मोतिहारी लौटकर इस गोरखधंधे को आगे बढ़ा रहा था।

सरपंच का बेटा था स्थानीय मॉड्यूल का लीडर

मामले में सामने आया कि मोतिहारी के राजपुर पटखौलिया पंचायत के सरपंच मोहन दास का बेटा विशाल कुमार इस नेटवर्क का स्थानीय लीडर था। उसने अपने साथ निखिल और सद्दाम को मिलाया और ग्रामीणों से खाता खुलवाने का काम शुरू किया।

पासबुक नहीं दिए, खाते माइनस में चले गए

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि खाता खुलवाने के बाद उन्हें पासबुक नहीं दी गई। बाद में बताया गया कि खाते बंद हो गए हैं। कुछ खातों में तो बैलेंस माइनस में चला गया जैसे मजदूर मुस्लिम कुरैशी के खाते में 50000 की निगेटिव एंट्री दर्ज हुई।

पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हिरासत में

करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर मामला सामने आया। मोतिहारी पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और साइबर थाना इस पूरे नेटवर्क की तह तक जांच कर रहा है। आरोपियों से चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

ABVP ने NSUI पर किया तीखा हमला

मामले में ABVP की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा और प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने NSUI पर देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि NSUI अब नेशनल नहीं बल्कि एंटी-नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (A-NSUI) बन चुकी है।

बीजेपी ने घोषित की प्रदेश चुनाव समिति, 19 प्रमुख चेहरे शामिल, जानें किन किन नेताओं को मिली जगह
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
उत्तर प्रदेश

कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल 
Uncategorized

दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल 

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
IPL 2026

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved