अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नरूलापुर में, बदमाशों ने एक बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सागी पंचायत के बारा गांव, वार्ड नंबर 5 निवासी योगेंद्र पासवान का 20 वर्षीय पुत्र, बादल कुमार उर्फ प्रियांशु राज के रूप में हुई है।
प्रियांशु दरभंगा जिले में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रहा था, और कल ही एग्जाम देकर गांव आया था। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु के सिर में चार गोली मारी गई है, और चाकू से भी प्रहार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष घटना स्थल पर पहुंचे, और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मीडिया कर्मियों के पूछे गए सवाल पर एसपी मनीष ने बताया , घटना कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल जांच जारी है, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, कि आखिर हत्या का कारण क्या था और कैसे हुई।
ये भी पढ़ें- बिहार में अपराधी बेलगाम: मसौढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों ने घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


