NZ vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई. लगभग ढाई घंटे तक इंजतार के बाद मैच रेफरी ने इसे रद्द करने का फैसला लिया.  यह टूर्नामेंट में दूसरा मुकबला है, जो रद्द हुआ है. इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था. 

बारिश के खलल से क्या हुआ ?

मैच रद्द करने के नतीजे के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए. इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए यह विकल्प तय किया गया है. 

अब क्या होगा आगे?

बता दें कि सुपर 8 मुकाबले में सभी टीमों को 3–3 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से अगले राउंड में जाने के लिए 2 मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. आज का मुकाबला रद्द होने से अब आगे 2 मुकाबले बेहद अहम हो जाएंगे. पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होना है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फ़ख़र ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक.

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H