कुंदन कुमार, पटना। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है, जिसे लेकर भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बुधवार (11 मार्च) को पटना पहुंचे और सभी पांचों सीट पर एनडीए की जीत का दावा किए।
संख्या बल की कोई चिंता नहीं- विजय शर्मा
पटना एयरपोर्ट में उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी नेत्री और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद थी। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान विजय शर्मा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि, जनता ने पहले ही पूर्ण आशीर्वाद भाजपा, हमारे गठबंधन को दिया हुआ है। उस नाते संख्याबल की कोई चिंता नहीं है। पांचों सीटें NDA के खाते में आएगी… मनोभाव पर मतदान होता है, देश को आगे बढ़ाने के संकल्प पर मतदान होता है। भाजपा, NDA सरकार मिलकर यहां इतना अच्छा काम कर रही है, अच्छा परिणाम आने वाला है।
तेजस्वी और अख्तरुल ईमान की मुलाकात
एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्ति करने के लिए तेजस्वी यादव ने कल महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी। हालांकि बैठक में एआईएमआईएम के विधायक नहीं पहुंचे थे। हालांकि आज बुधवार को एमआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने 15 मार्च को अपने आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसे तेजस्वी ने स्वीकार किया है।
5 सीट के लिए मैदान में 6 उम्मीदवार
बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश कुमार, जदयू से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं। वहीं, एक सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि राजद से एडी सिंह मैदान में हैं।
विधानसभा की मौजूदा संख्या की बात करे तो भाजपा के 89, जदयू के 85 और लोजपा (रामविलास) के 19 विधायक हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की आएलएम के पास महज 4 विधायक हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम का रुख किस दिशा में जाता है।
ये भी पढ़ें- अररिया में फिर से फिसली CM नीतीश की जुबान, राबड़ी देवी को बताया लालू यादव की बेटी, VIDEO वायरल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

