Odisha Cuttack SCB Medical College Fire Incident: ओडिशा के कटक में सरकारी हॉस्पिटल में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मरीज हादसे के वक्त ICU में भर्ती थे। सुबह 3 बजे आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि झुलसे हुए 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई।
ओडिशा CM मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि हादसे के वक्त वार्ड में 23 मरीज भर्ती थे। बचाव अभियान से पहले ही वार्ड के अंदर 7 लोगों की मौत हो गई। बचाए जाने के बाद 3 लोगों की मौत चोटों और धुएं के कारण हुई। कुल मिलाकर 10 लोगों की मौत हुई। कम से कम पांच मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज करा रहे अस्पताल के दो कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई. इनमें से कुछ ICU में ही दम घुटने से मरे, जबकि कुछ को शिफ्ट करते वक्त मौत हुई। 5 मरीजों की हालत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल स्टाफ को भी कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उनकी संख्या अभी कन्फर्म नहीं है। आग लगते ही अस्पताल स्टाफ और फायर ब्रिगेड ने तुरंत एक्शन लिया।

अस्पताल के अपने फायर डिपार्टमेंट ने पहले रिस्पॉन्स दिया और बाहर से तीन फायर टेंडर भी जल्दी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम किया गया, लेकिन धुएं और आग की वजह से कई मरीजों को भारी नुकसान हुआ। ICU में भर्ती क्रिटिकल मरीजों को फौरन बाहर निकाला गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट कर दिया गया।

कैसे लगी आग?
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ICU के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी होगी। सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में ये भी पता लगाया जाएगा कि क्या अस्पताल में फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल के पालन में कोई लापरवाही बरती गई थी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

