भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारी राजेश पंडित की निलंबन अवधि 26 जनवरी से 60 दिन और बढ़ा दी है। उनकी निलंबन अवधि आज 25 जनवरी को समाप्त हो रही है।
ओडिशा सरकार ने 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश पंडित को एक महिला इंस्पेक्टर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में 30 जुलाई 2024 को निलंबित कर दिया था। उन्हें 120 दिनों की अवधि के लिए निलंबित किया गया था। उन्हें गंभीर कदाचार के लिए अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबित किया गया था।
मुख्य सचिव मनोज आहूजा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने उनके निलंबन की समीक्षा की और 26 जनवरी से इसे 60 और दिनों के लिए बढ़ाने की सिफारिश की।

जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को वह रात में यूनिट-1 में ईओडब्ल्यू में कार्यरत एक महिला इंस्पेक्टर के क्वार्टर में घुस गया था। उसका महिला के पति से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर उसके भाई ने रात 9.17 बजे पीसीआर को सूचना दी। एसआई रैंक के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे और आईपीएस अधिकारी को मौके से ले गए।
- डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में केंद्र की एंट्री, अमित शाह ने कहा- सांसद लिखित आवेदन दें तो सीबीआई जांच हो सकती है
- Rupee at All Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया फिर धड़ाम, 41 पैसे टूटकर 93.94 पर पहुंचा, जानिए क्या है वजह?
- खंडवा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल: नेता प्रतिपक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के छुए पैर, कहा- आप बजरंग बली के अवतार हो बचा लो…
- ‘नीतीश के साथ भाजपा ने किया छल’, पटना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे का बड़ा बयान, कल पूरे बिहार में होगा प्रदर्शन
- XUV कार में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने समय रहते कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO…
