ओडिशा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए भारत में सबसे आकर्षक राज्य बनकर उभरा है। यह बात मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कही है.
भुवनेश्वर में ‘ओडिशा उद्योग सम्मेलन-2025’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि उनकी सरकार ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से सरकार ने ओडिशा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी ‘गो स्विफ्ट सिंगल विंडो’ प्रणाली के तहत परियोजनाओं को महीनों में नहीं, बल्कि एक ही दिन में मंजूरी मिल रही है। इस साल हमारे राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.1 प्रतिशत बुनियादी ढांचे में निवेश किया गया है, जो भारत में सबसे अधिक है।”
उन्होंने राज्य में औद्योगीकरण की यात्रा में ‘लघु उद्योग भारती’ की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि 980 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को सहयोग देने, रोजगार सृजन करने, उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में योगदान देने में इस संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

माझी ने कहा कि दुनिया के 90 प्रतिशत व्यवसाय और 50 प्रतिशत रोजगार एमएसएमई क्षेत्र से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में 10 में से सात संस्थागत नौकरियां छोटे व्यवसायों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से आती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “इसलिए, छोटे व्यवसाय न केवल अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं, बल्कि उसे समृद्ध भी बनाते हैं।”
उन्होंने कहा कि ओडिशा ‘‘कड़ी मेहनत, नवाचार और उद्यमशीलता का राज्य’’ है तथा लघु उद्योग भारती भुवनेश्वर में एक कार्यालय स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो एक ‘स्वागत योग्य कदम’ है।
- T20 World Cup 2026 के फ़ाइनल में पहुंचा भारत: रायपुर में उत्साह का माहौल, जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, “भारत माता की जय” के लगे नारे
- रंग के छींटे पड़ने पर हो गया बवाल, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
- वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 WC फाइनल में बनाई जगह, CM डॉ मोहन यादव ने दी जीत की बधाई, विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर
- बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने कई राज्यों में की नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नए गवर्नर, आरिफ मोहम्मद खान का लेंगे स्थान

