ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशपल्ला थाना क्षेत्र के टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
मृतकों में बस चालक के साथ चार महिलाएं शामिल हैं। उनकी पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है। सभी मृतक बरहमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह निजी बस बरहमपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर हरि शंकर यात्रा के लिए निकली थी। हनुमान घाटी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग मलबे में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही दशपल्ला और बानिगोछा पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कर्मियों ने गैस कटर की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को पहले दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से करीब 15 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, बस में कुल 40 यात्री सवार थे और सभी मृतक बरहमपुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
- बड़ी खबर: लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद उन्मूलन पर होगी बड़ी चर्चा, बस्तर का 96% क्षेत्र हुआ नक्सली अभिशाप से मुक्त…
- एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर दीपक बैज का तंज, कहा – पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस और सभी मंत्री मेंढक की तरह बाहर निकलकर दे रहे बधाई
- SIR: यूपी में 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची
- अमेरिका और इजरायल का स्टील प्लांट पर ताबड़तोड़ हमला, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अल्टीमेटम देते हुए कहा- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’
- West Bengal Election 2026: रिपोर्ट कार्ड Vs चार्जशीट का खेल; कौन पास कौन फेल?

