ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) ने एक अनोखी परंपरागत निभाई है। एसोसिएशन ने मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को समर्पित किया। गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होने वाला है.
ओडिशा क्रिकेट के सचिव संजय बेहेरा और एसोसिएशन से जुड़े कई अधिकारी पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मैच का पहला टिकट भगवान के चरणों में अर्पित किया। ओसीए अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम ‘प्रतीकात्मक निमंत्रण’ है ताकि मैच सुचारू रूप से संपन्न हो और दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए वातावरण शुभ बना रहे। संजय बेहेरा ने कहा, ‘पहला टिकट भगवान जगन्नाथ के चरणों में समर्पित करना हमारी परंपरा का हिस्सा है। हम उनके दिव्य आशीर्वाद की कामना करते हैं ताकि आयोजन सफल और शांतिपूर्ण रहे।

मुख्यमंत्री ने भी खरीदे टिकट
इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी आगामी अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकट खरीदे। ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और संजय बेहेरा मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और उन्हें टिकट सौंपे। इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि राज्य सरकार भी मैच को बड़े आयोजन के रूप में देख रही है, जिसमें भारी भीड़ और उत्साह की उम्मीद है।
आयोजकों के मुताबिक, स्टेडियम में सुरक्षा, यातायात और दर्शक सुविधाओं की तैयारी तेज़ी से जारी है। प्रशंसकों में भी उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि लंबे अंतराल के बाद कटक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है।
- T20 World Cup 2026 के फ़ाइनल में पहुंचा भारत: रायपुर में उत्साह का माहौल, जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, “भारत माता की जय” के लगे नारे
- रंग के छींटे पड़ने पर हो गया बवाल, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
- वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 WC फाइनल में बनाई जगह, CM डॉ मोहन यादव ने दी जीत की बधाई, विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर
- बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने कई राज्यों में की नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नए गवर्नर, आरिफ मोहम्मद खान का लेंगे स्थान

