Odisha Accident News : झारसुगुड़ा. ओडिशा के झारसुगुड़ा में रफ्तार ने कहर बरपाया है. सदर पुलिस स्टेशन के सामने रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस की बोलेरो को सुबह 4 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदारी थि कि पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. 

जानकारी के मुताबिक, पुलिसवाले लखनपुर पुलिस स्टेशन के इलाके के रेंगाली में एक साथी की शादी से लौट रहे थे. स्थानीय लोग और साथी पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और घायलों को बुरी तरह घायल हालत से बाहर निकाला. पांच लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा के रूप में हुई है. 

शवों के पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से  हादसे का कारण सामने आया है. अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. 

इसे भी पढ़ें

ओडिशा में लखपति दीदी की संख्या 16,41,748 हुई : उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा

Gang Rape News: प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा से गैंग रेप, 4 टीचर और एक कर्मचारी हिरासत में

उत्कल दिवस पर भुवनेश्वर में खोला जाएगा वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर

धान खरीद पर हंगामे के बीच ओडिशा विधानसभा शाम 4 बजे तक स्थगित