Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » ऑटोमोबाइल » कारोबार

Ola Electric Q3 Results : ओला को 564 करोड़ का झटका, टू-व्हीलर कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से घटा, जानिए आय में कितनी कमी आई ?

Viplav Lanjewar
08 Feb 2025, 04:51 PM February 8, 2025
ऑटोमोबाइल
Ola Electric Q3 Results : ओला को 564 करोड़ का झटका, टू-व्हीलर कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से घटा, जानिए आय में कितनी कमी आई ?
Share
Share Share Follow

Ola Electric Q3 Results : भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 564 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (समेकित शुद्ध घाटा) हुआ है. सालाना आधार पर कंपनी के घाटे में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 376 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. 

कंपनी ने तीसरी तिमाही के रिजल्ट जारी किया है. कंपनी के परिचालन से मिलने वाले समेकित राजस्व की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 1,045 करोड़ रुपये रहा. सालाना आधार पर इसमें 19.3673 प्रतिशत की कमी आई है. 

कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,296 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था. बता दें कि वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से प्राप्त राशि को राजस्व कहा जाता है.

Ola Electric Q3 Results : ओला इलेक्ट्रिक की आय में कमी आई

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक लिमिटेड की कुल आय सालाना आधार पर 14.51 प्रतिशत बढ़कर 1,172 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 1,371 करोड़ रुपये थी. वहीं, तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1,505 करोड़ रुपये रहा.

हालांकि, सितंबर 2024 तिमाही में बेंगलुरु की इस कंपनी का कंसॉलिडेटेड लॉस 495 करोड़ रुपये रहा था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 524 करोड़ रुपये था. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में 39% की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 1,214 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था. कंपनी का अपना इबिट्डा घाटा 379 करोड़ रुपए हो गया, जबकि 1 साल पहले इसी अवधि में यह 435 करोड़ रुपए था.

Ola Electric Q3 Results : ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में शुक्रवार को 2.42% की गिरावट रही. ₹70.10 पर बंद हुआ. शेयर बाजार में यह शेयर 9 अगस्त को 76 रुपये पर लिस्ट हुआ था. कंपनी का मार्केट कैप 29 हजार करोड़ रुपये है.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
छत्तीसगढ़

CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
मध्यप्रदेश

MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
उत्तर प्रदेश

रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप 
मध्यप्रदेश

MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप 

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़

Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved