Omar Abdullah Attack On Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता तक हमला करने की धमकी पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने ख्वाजा आसिफ को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) याद दिलाते हुए कहा कि कोलकाता तो बहुत दूर है, पहले जम्मू पहुंचकर दिखाओ। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को अपनी ईंधन संकट पर ध्यान देने और भारत से रिश्ते सुधारने की सलाह दी।
दरअसल ख्वाजा आसिफ ने बीते 4 अप्रैल को कहा था कि भविष्य में कोई भी संघर्ष सीमा के पास नहीं रहेगा और भारत के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कोलकाता को एक संभावित लक्ष्य के रूप में नामित किया था। उन्होंने एक फॉल्स फ्लैग साजिश की आशंका भी जताई थी, जिसमें उन्होंने बिना सबूत के दावा किया कि कुछ घटनाओं को आतंकवाद का रूप दिया जा सकता है।
इस बयान के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मंगलवार मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूरको अभी एक साल भी नहीं हुआ है। उन्हें याद करना चाहिए कि उस समय उनकी क्या स्थिति थी। कोलकाता की बात तो छोड़िए, वे दिल्ली तक भी नहीं पहुंच पाए। किसी तरह जम्मू तक आए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मुल्क की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए, कोलकाता पहुंचने का ख्वाब मुझे लगता है उन्हें भूल जाना चाहिए।
रिश्ते सुधारने की सलाह
इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि उनकी (पाकिस्तान) बेहतरी इसी में है कि वो किसी ना किसी तरह भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें। पाकिस्तान को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना उसके हित में है। उन्होंने कहा कि खराब रिश्तों का असर भारत पर उतना नहीं पड़ता, जितना पाकिस्तान पर पड़ता है। इसलिए उन्हें टकराव की बजाय बातचीत और सुधार पर ध्यान देना चाहिए।
उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भारत की स्थिति मजबूत है और देश के विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ईंधन संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने किसी भी इंटरनेशनल एयरलाइन को यह नहीं कहा है कि हमारे पास तेल नहीं है। वहीं पाकिस्तान के हालात देखिए उन्होंने एयरलाइंस को कहा हुआ है कि आप शौक से आइए, लेकिन आप तेल भर के आइए। हम आपको अपने यहां पर तेल नहीं दे सकते हैं। उनकी ये तो उनकी हालत है। उन्होंने कहा कि बजाय कोलकाता के पाकिस्तान अपने हालात को सही बनाने की कोशिश करें तो सही होगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

