कुंदन कुमार, पटना। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने आज गुरुवार (12 मार्च) को विभाग के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस-वार्ता करते हुए खान एवं भूतत्व विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी है। डिप्टी सीएम ने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में विभाग द्वारा फरवरी माह तक 2,717 करोड़ रुपए की वसूली की गई है, जो 2024-2025 की तुलना में 111 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि, इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य 3,850 करोड़ के विरुद्ध विभाग ने 3,024 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि, विगत 03 महीने में विभाग द्वारा लगभग 1,200 करोड़ की वसूली की गई है, जो कुल लक्ष्य का 35% है। उन्होंने कहा कि, संवेदकों को वैद्य चालान/परमिट नहीं करने पर स्वामित्व का 25 गुणा राशि वसूल करने का प्रावधान किया गया है। वहीं, वृहद खनिज को लेकर उन्होंने कहा कि, रोहतास जिले में ग्लूकोनाईट के एक ब्लॉक का लाइसेंस निर्गत किया गया है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, अवैध खनन की सूचना को लेकर सूचना देने वाले 72 बिहारी योद्धा को 37,0000 रुपया वितरित किया गया है। वहीं, टीपी विभाग से लिए बगैर बाहरी राज्यों से खनिज बिहार लाने पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि, इस दौरान अवैध खनन को लेकर दिसंबर 2025 से फरवरी माह तक 13,641 जगहों पर छापेमारी, 792 प्राथमिकी, 238 गिरफ्तारी और 1949 वाहनों को जप्त कर 23.29 करोड़ की वसूली की गई है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि, विगत तीन माह में 143608 एमटी कोयले का आवंटन किया गया है, जिससे स्वच्छ तकनीक का प्रयोग कर ईट भट्ठा एवं अन्य सूक्ष्म उद्योग को आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि, 2024-25 से लगभग 550 करोड़ की प्राप्ति हुई थी, जो इस वित्तीय वर्ष 600 करोड़ प्राप्त करने की कारवाई की जा रही है। वहीं विभाग द्वारा उत्पादन, परिवहन, भंडारण, अवैध खनन की बेहतर रोकथाम के लिए बेहतर आईटी प्रबंधन एवं ई चालान की पारदर्शी तरीक़े से आवश्यक कदम उठा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

