हनुमान जयंती 2 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन दोपहर 3:37 बजे पर मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पहले से शनिदेव विराजमान हैं. ऐसे में मीन राशि में शनि और मंगल की युति बनेगी. जिसे ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया जाता है. मंगल को साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है, वहीं शनिदेव कर्म फलदाता हैं. इन दोनों ग्रहों का एक साथ होना कुछ राशियों के लिए चुनौतियां ला सकता है, तो वहीं कुछ के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लकिन इन राशियों को धन लाभ के साथ सफलता मिलेगी.

इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

  • वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. पारिवारिक जीवन में सुधार होगा.
  • मिथुन राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • सिंह राशि वालों के लिए संपत्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा.
  • तुला राशि के जातक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है.
  • कुंभ राशि के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक मजबूती के संकेत हैं.

अन्य राशियों में मेष के लिए खर्च बढ़ सकते हैं, जबकि कर्क राशि को भाग्य का साथ मिलेगा. कन्या और सिंह राशि के कुछ जातकों पर अस्थायी मांगलिक प्रभाव रह सकता है. वृश्चिक राशि के लिए यह समय करियर और संतान सुख के लिहाज से अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर यह गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला है. जिसमें सही उपाय और सावधानी से लाभ बढ़ाया जा सकता है.