राजधानी जनकपुरी में हुए एक हादसे ने पूरे देश में चर्चा बटोरी है। सीवर लाइन के लिए खोदे गए एक खुले गड्ढे में गिरने से 25 साल के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने एक ऐसा बयान दिया है, जो आमतौर पर नेताओं से सुनने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा, “हम कोई बहाने नहीं बनाएंगे, हम इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फौरन कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
‘पुरानी सरकार की तरह बहाने नहीं बनाएंगे’
इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने खोदा था। मुख्यमंत्री ने कहा, “हर किसी ने देखा है कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तरह दोष दूसरों पर नहीं मढ़ती। हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और विभाग के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
एक साल का रिपोर्ट कार्ड: ‘कर्ज चुकाने में निकल गया समय’
राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपलब्धियों और अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह साल काम सीखने, पुराने कर्ज चुकाने और नीतियां बनाने में बीता। सीएम ने पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विरासत में कुप्रबंधन और भारी कर्ज मिला था। उन्होंने बताया कि डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) भारी नुकसान में थी और पुरानी लाडली योजना के 1 लाख 86 हजार लाभार्थियों का पैसा बकाया था। सीएम ने कहा कि अब इसे ‘लखपति बिटिया’ योजना में शामिल किया गया है, जिससे लाभार्थियों को सीधे मदद मिल सकेगी।
कब मिलेंगे ‘महिला सम्मान’ के 2500 रुपये?
इसके अलावा, बीजेपी के चुनावी वादे ‘2500 मासिक महिला सम्मान योजना’ की देरी पर सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार अभी लाभार्थियों की लिस्ट की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले ज्यादातर योजनाएं सिर्फ राशन कार्ड से जुड़ी थीं, लेकिन अब पात्रता ऐसे तय की जा रही है कि ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
अगले साल का रोडमैप: इंफ्रास्ट्रक्चर और नई EV पॉलिसी
दिल्ली में अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि 2025 का साल नीतियों और पॉलिसी ड्राफ्टिंग का था, जबकि आने वाला साल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का होगा। सीएम ने बताया कि जल्द ही दिल्ली के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी और एक्साइज पॉलिसी का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार को ट्रिपल इंजन सरकार बताया, जो केंद्र के साथ मिलकर यमुना की सफाई और प्रदूषण जैसे अहम मुद्दों पर काम कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


