० संदिग्ध इंटरनेशनल कॉल, मैसेज, फोटो-वीडियो पर तुरंत एक्शन; 6 अप्रैल तक 230 डाउनलोड
कृष्ण कुमार सैनी ,चंडीगढ़। अब अगर आपको विदेश से संदिग्ध कॉल आए तो डरने की जरूरत नहीं। हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप सीधे ऐसे कॉल्स को ब्लॉक कर रहा है।
‘अभेद्य’ ऐप जनता के लिए बन रहा सुरक्षा कवच
Haryana Police द्वारा लॉन्च किया गया ‘अभेद्य’ ऐप तेजी से आम लोगों के लिए सुरक्षा कवच बनता जा रहा है। खासतौर पर एक्सटॉर्शन कॉल्स (जबरन पैसे मांगने वाली कॉल) को रोकने के लिए तैयार किया गया यह ऐप संदिग्ध इंटरनेशनल कॉल, मैसेज, फोटो और वीडियो को तुरंत ब्लॉक करने की क्षमता रखता है।
पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 तक इस ऐप को 230 बार डाउनलोड किया जा चुका है और लगातार इसकी पहुंच बढ़ रही है। यह ऐप यूजर्स को साइबर क्राइम (ऑनलाइन अपराध) से बचाने में मदद करता है और संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट रखता है।
दूसरे राज्य भी इस तकनीक में दिखा रहे रूचि
हरियाणा के डीजीपी Ajay Singhal ने इसे देश के लिए एक नया मॉडल बताते हुए कहा कि दूसरे राज्य भी इस तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।
पुलिस का मानना है कि इस तरह के डिजिटल टूल्स से आमजन की सुरक्षा मजबूत होगी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

