प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था में एक बार दिर बदलाव किया गया है। मंदिर में संध्या व शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। अब श्रद्धालु अधिकृत वेबसाइट से ₹250 शुल्क देकर स्लॉट बुक कर सकेंगे। संध्या आरती दोपहर 12 बजे से तो वहीं शयन आरती की बुकिंग 4 बजे से शुरू होगी। मंदिर समिति ने यह व्यवस्था पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है। डिजिटल व्यवस्था का विस्तार करते हुए जहां अब संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। यह व्यवस्था पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
मंदिर समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब श्रद्धालु दोनों आरती के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे। संध्या एवं शयन आरती की बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (प्रथम आओ, प्रथम पाओ) के आधार पर की जाएगी। दोनों ही आरती हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक 1 निर्धारित किया गया है। संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय सायं 6:00 बजे रहेगा। शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात्रि 10:00 बजे रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


