शहर के सुखपुरा चौक के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय सनसनी फैल गई जब सीमेंट और सरिया व्यापारी प्रवीण सैनी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर पैदल आया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय सनसनी फैल गई जब सीमेंट और सरिया व्यापारी प्रवीण सैनी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर पैदल आया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर चौक निवासी प्रवीण सैनी (32) की गोहाना रोड स्थित सुखपुरा चौक के पास दलाल भवन के सामने “राजलक्ष्मी सीमेंट एंड सरिया” नाम से दुकान है। शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी एक युवक पैदल आया और उस पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गोली प्रवीण सैनी को लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल व्यापारी को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आरोपी की तलाश में सीआईए-1, सीआईए-2, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ और स्थानीय पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी भी रंजिश या दुश्मनी की जानकारी नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हमला क्यों किया गया।
लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता
रोहतक में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी हाल ही में रंजिश के चलते एक युवक की हत्या की वारदात हुई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
नई एसपी के लिए चुनौती
गौरतलब है कि हाल ही में आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने रोहतक के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके आने के कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पुलिस व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

