चंडीगढ़/लुधियाना : पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशा तस्करों, गैंगस्टरों और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के दूसरे दिन पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस 72 घंटे के विशेष ऑपरेशन के दौरान अब तक राज्य भर से 1200 से अधिक असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने लुधियाना, कपूरथला, बठिंडा और फाजिल्का जैसे जिलों में भारी पुलिस बल और पहली बार हाई-टेक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

लुधियाना: छतों पर छिपे अपराधियों को ड्रोन ने पकड़ा
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और आईजी डॉ. एस. भूपति की अगुवाई में पुलिस ने सब्जी मंडी, पीरू बंदा मोहल्ला और चांदनी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
- “हम VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते..”, कर्नाटक के विधायकों ने मांगा IPL टिकट और बैठने के लिए स्पेशल सीट, कहा- ये लोग करोड़ों कमा रहे, इन्हें सबक सीखने की जरूरत
- बिहार में राजस्व कार्य ठप करने वालों पर गिरेगी गाज, हड़ताल जारी रही तो होगी कार्रवाई
- धामी सरकार का विकास पर फोकसः धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई दिशा, CMP-2024 लागू होने से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर
- प्रसिद्धि आरना साहू का नवोदय विद्यालय माना में चयन
- MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने

