हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब पंजाब में हर चुनौती से निपटे की तैयारी की जा रही है। चंडीगढ़ में सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम फैसले लिए जा रहे हैं।
इस बीच चंडीगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी अपने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सभी को ड्यूटी में वापस आने को कहा गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी को निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन ड्यूटी के लिए तैयार रहना है। चंडीगढ़ यूटी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन हेल्थ डायरेक्टर ने कहा, “24/7 आपातकालीन ड्यूटी के लिए तैयार रहें। अगर कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करना चाहिए। उन्हें हर समय उपलब्ध रहना चाहिए और कॉल का तुरंत जवाब देना चाहिए। अन्यथा, सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सीमा में बढ़ी चौकसी
आपको बता दें कि पंजाब और पाकिस्तान से सटे हुए सभी जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। लगातार पुलिस बल गश्त कर रहे हैं और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने पर उनकी जांच कर रहे हैं। साथ ही आने जाने वाले लोगों को भी समझाईश दी जा रही है। आपातकाल के लिए सभी को तैयार रहने के सलाह दी जा रही है। आम नागरिकों को पैनिक ना होने को कहा गया है।
- झारखंड में निर्णायक जंग: 70 साथियों के साथ घने जंगल में छिपे टॉप कमांडर मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, 49 माओवादियों पर 5 करोड़ 47 लाख रुपये का है इनाम
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
- लव जिहाद को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयानः बोले- महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने केरल में बुर्का पहन लिया, 5 साल से ही बच्चियों को दें हिंदू संस्कार
- एक नई ऊर्जा देख रहा हूं..बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी-पार्टी हमारे लिए मां की तरह ; पार्टी प्रमुख नितिन नबीन की तारीफ की
- अपना ही घर हुआ पराया… बेटे की मार से टूटी मां, अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

