Delhi Police Operation Vishwas: दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी हुई मोबाइल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 320 मोबाइल बरामद किए है। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 50 लाख रुपये मूल्य के 320 चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद किए। कई राज्यों में छापेमारी कर ये मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद इन मोबाइलों को उसके मालिक को सौंपा।
शनिवार को डीसीपी कार्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस ने ये सभी फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ये सभी मोबाइल क्निकल सर्विलांस और CEIR पोर्टल के तहत बमारद हुए।
शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा की देखरेख में 1 जनवरी 2026 से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। इस पूरे ऑपरेशन की कमान एएसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गगन दीप, तेजवीर सिंह और मनोज कुमार की टेक्निकल टीम के हाथ में थी। टीम ने पारंपरिक IMEI सर्च और CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) विश्लेषण के साथ-साथ भारत सरकार के ‘CEIR पोर्टल’ का बखूबी इस्तेमाल किया। डीसीपी ने बताया कि अकेले CEIR पोर्टल की मदद से 75 मोबाइल ट्रैक किए गए. फोन बरामद करने के लिए दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में भी छापेमारी की गई।
13 विशेष टीमों का गठन
ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न थानों की 13 विशेष टीमें बनाई गई थीं। अलग-अलग थानों की रिकवरी इस प्रकार रही:
- थाना शाहदरा: 88 मोबाइल
- थाना जीटीबी एन्क्लेव: 68 मोबाइल
- थाना सीमापुरी: 51 मोबाइल
- थाना आनंद विहार: 43 मोबाइल
- थाना फर्श बाजार: 21 मोबाइल
- थाना गीता कॉलोनी: 20 मोबाइल
इसके अलावा विवेक विहार, जगतपुरी, गांधी नगर, कृष्णा नगर और एमएस पार्क थानों की टीमों ने भी इस जब्ती अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
क्या थे मामले और कैसा रहा रिकवरी का ग्राफ?
बरामद किए गए इन 320 मोबाइलों में से अधिकांश फोन लोगों के गिर गए थे या गुम हो गए थे. आंकड़ों के अनुसार:
- 259 फोन गुम (Lost) हुए थे।
- 42 फोन चोरी (Stolen) के थे।
- 13 फोन झपटमारी (Snatching) के शिकार हुए थे।
- 5 फोन घरों में हुई चोरी के मामलों से जुड़े थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

