कुंदन कुमार, पटना। दरभंगा और खगड़िया में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर आज बिहार विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 तक स्थगित करना पड़ा। हंगामे को लेकर राजद के विधान पार्षद कारी साहेब ने आरोप लगाया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में थे और अपनी बात को रखना चाह रहे थे, लेकिन माइक को बंद कर दिया गया। यह जांच का विषय है कि आखिर कौन लोग सदन के अंदर हैं, जो नहीं चाहते है कि मुख्यमंत्री अपना जवाब विपक्ष को दें।
उन्होंने कहा कि, हम लोग बार-बार कहते रहे की सरकार बताएं कि इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रही है? और दोषियों को क्यों नहीं समय से पकड़ा जा रहा है? लेकिन सत्ता पक्ष के सदस्य ने जमकर हंगामा किया और साफ-साफ कह दिया कि इस पर कोई चर्चा नहीं होगी और अंत में हम लोग बेल में गए तोनिश्चित तौर पर सदन में विपक्ष के सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा है, जो गलत है।
सदन के स्थगित होने के बाद विपक्ष के सदस्य सदन के बाहर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। वहीं, इस मामले पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी ने कहा कि, बिहार में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना बढ़ रही है। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ रही है। दोषी पकड़े नहीं जा रहे हैं और प्रशासन के लोग कोई कारवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे सरकार को एक मिनट भी गद्दी पर रहने का हक नहीं है।
राबड़ी ने कहा कि, सिर्फ दस हजार रुपए देने से महिला सशक्त नहीं होगी। यहां तो महिलाओं को सुरक्षित करने का सिर्फ नारा दिया जा रहा है, जो कि गलत है। हंगामे को देखते हुए फिलहाल विधानपरिषद की कार्यवाही 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


