Opposition Protests Over LPG Cylinder Crisis: संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज (Parliament Budget Session 2nd Phase) का आज चौथा दिन है। सत्र शुरू होते ही विपक्ष एलपीजी सिलेंडर संकट और अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद कार्यवाही शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए कर दी गई। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज स्पीकर ओम बिरला भी संसद में पहुंचे। इधर, संसद के बाहर एलपीजी सिलेंडर संकट और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हुए। विपक्षी नेताओं ने ने संसद के बाहर नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब नारे लगाए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी घबराएं हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं।
बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। तब से सदन में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। करीब 119 विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन चलाते समय पक्षपात कर रहे हैं और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक राहुल के आरोपों और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। शाह ने कहा- जब बोलने का मौका आता है तो राहुल गांधी जर्मनी में होते हैं, इंग्लैंड में होते हैं। उनके बयान को लेकर भी विपक्ष ने हंगामा किया। गृहमंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि आप स्पीकर के खिलाफ आरोप लगाए हैं, कभी अपने कंडक्ट पर भी तो बात करो। प्रधानमंत्री बैठे हैं, दौड़कर आकर गले लग जाना, ऐसा कभी नहीं हुआ। कभी फ्लाइंग किस करोगे, आंख मटकाओगे, ऐसा कभी नहीं हुआ। स्पीकर के कंडक्ट पर सवाल उठा रहे हो। ये किस तरह से कंडक्ट की बात करते हैं। अमित शाह के बयान पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. अमित शाह ने कहा कि ऐसा कोई शब्द हो जो असंसदीय हो तो उसे कार्यवाही से हटा सकते हैं।
प्रियंका गांधी ने संसद में जलाया चूल्हा
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते दुनिया भर में ईंधन की समस्या के साथ ही भारत में भी एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच प्रियंका गांधी ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमीन पर बैठकर चूल्हे पर खाना बनाया। इस दौरान तमाम विपक्षी सांसदों मौजूद रहे।
खड़गे ने कहा- क्या सरकार का फारूक अब्दुल्ला को मारने का इरादा है?
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला साहब पर हमला किया गया है। उनकी सुरक्षा खतरे में है। वहां ऐसा माहौल क्यों बन गया है? गृह मंत्री के हाथ में सिक्योरिटी होने की वजह से वहां ये हालत हो रही है। लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो रहा है। उनकी साथ में मौजूद लोकल सिक्योरिटी ने उन्हें बचाया। क्या सरकार का फारूक अब्दुल्ला को मारने का इरादा है?
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

