Oracle Layoffs 30 Thousand Employees: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी ओरेकल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सिर्फ भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कुल छंटनी का 40 फीसदी है। आने वाले एक महीने में एक और बड़े स्तर की छंटनी की संभावना जताई जा रही है।

इस जानकारी की पुष्टि छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों ने की है। बताया जा रहा है कि भारत में ओरेकल के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 30,000 बताई जा रही है, जिनमें से बड़ी संख्या इस फैसले से प्रभावित हुई है। हालांकि, कंपनी ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि संगठन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते ऑपरेशन्स को सरल बनाने का फैसला लिया गया हैय़ इसके परिणामस्वरूप कई पदों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है। छंटनी के बाद कर्मचारियों के लिए एक सेवरेंस पैकेज भी घोषित किया गया है।

इसके तहत एक साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा टर्मिनेशन डेट तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी शामिल है। कंपनी ने अतिरिक्त तौर पर दो महीने की सैलरी देने का भी प्रस्ताव रखा है, लेकिन यह पैकेज केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं।

छंटनी पर सवाल, भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर

इस बीच कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने दावा किया कि उन्हें पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में कड़े श्रम कानूनों के चलते वहां स्थानीय कर्मचारियों की तुलना में भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर पड़ा है। कुल मिलाकर, Oracle की यह छंटनी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है।

सितंबर 2025 में निकाले थे 3000 कर्मचारी

सितंबर 2025 में ओरेकल ने भारत, अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस में लगभग 3000 कर्मचारियों को निकाला था। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को एक सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजा दिया, जिसमें दो महीने का पूरी सैलरी, ग्रेच्युटी और बची हुई छुट्टियों का पेमेंट शामिल है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m