ओरल हेल्थ केयर हम सभी के स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा है. अगर दांत और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे तो न सिर्फ स्माइल खूबसूरत दिखती है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव हो सकता है. पर आज के समय में ग़लत ख़ान-पान, ज़्यादा मीठा खाना हमारे ओरल हेल्थ की काफी खराब कर देता है. ऐसे में लोग अक्सर महंगे टूथपेस्ट और अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, फिर भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. पर आप चाहतें तो घर पर ही कुछ आसान नेचुरल चीज़ों से हर्बल टूथपेस्ट बना सकते हैं. यह दांतों की सफाई, मसूड़ों की मजबूती और बदबू कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे के बारे में.

जरूरी सामग्री

2 चम्मच नारियल तेल,1 चम्मच बेकिंग सोडा,½ चम्मच हल्दी पाउडर,½ चम्मच नीम पाउडर,½ चम्मच लौंग पाउडर,5–6 बूंद पेपरमिंट ऑयल (ताजगी के लिए)

विधि

एक साफ कटोरी में नारियल तेल डालें. उसमें बेकिंग सोडा और बाकी सभी पाउडर मिलाएं. अब इसमें पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट जैसा मिश्रण बना लें. इसे एक छोटे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. इस पेस्ट से दिन में 1–2 बार ब्रश कर सकते हैं.

इसके इस्तेमाल के फायदे

  • दांतों की सफाई में मदद
बेकिंग सोडा दांतों की सतह से दाग-धब्बे हटाने में मदद कर सकता है.
  • बैक्टीरिया कम करने में सहायक
नीम और लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को कम करने में मदद करते हैं.
  • मसूड़ों को मजबूत बनाता है
हल्दी और लौंग मसूड़ों की सूजन और खून आने की समस्या में मदद कर सकते हैं.
  • मुंह की बदबू कम करता है
पेपरमिंट ऑयल मुंह को फ्रेश रखने में मदद करता है.
  • केमिकल-फ्री विकल्प
यह घरेलू पेस्ट आमतौर पर बाजार के कई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा प्राकृतिक होता है.

कुछ जरूरी सावधानियां

बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न करें. अगर दांतों में ज्यादा दर्द, सूजन या खून आ रहा हो तो डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें. बच्चों के लिए इस्तेमाल करने से पहले मात्रा कम रखें.