रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा अवर अभियंता (जेई) दयानंद शाह को सस्पेंड किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है. इस कार्रवाई से नाराज जेई ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ त्रिपुला पावर हाउस में धरना शुरू कर दिया. वहीं बाद में नाराज अभियंता चीफ ऑफिस पहुंचकर भी विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए.

बताया जा रहा है कि दयानंद शाह हरचंदपुर पावर हाउस में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं. 24 मार्च को मुख्य अभियंता द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. हालांकि, सस्पेंड किए गए जेई का आरोप है कि उनके खिलाफ बिना ठोस कारण के मनमाने ढंग से और गलत आरोप लगाकर यह कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढे़ं : ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! 75 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, एसएसपी बोले- जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहे

धरने पर बैठे जेई और उनके साथियों ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी स्वयं मुख्य अभियंता की होगी. धरना स्थल पर जेई संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है.