झारसुगुड़ा। झारसुगुड़ा जिले के कुकुरिकानी इलाके में एक युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने रविवार को पांच स्कूल ड्रॉपआउट नाबालिगों को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया.

जांच में पता चला कि यह अपराध चांदी की चेन को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ था. आरोप है कि नाबालिगों ने पीड़ित पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर अपराध को छिपाने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि शव को पॉलिथीन में लपेटकर पास के जंगल में फेंक दिया गया था.

शव मिलने के बाद गहन जांच शुरू की गई, जिसके बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से चांदी की चेन बरामद हुई है, जिससे मामला और मजबूत हो गया.