दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ही फैमिली के चार पर्यटक और एक कुक घायल हो गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घटना पचमढ़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सिनेरिटी होटल में सुबह करीब 8.30 बजे एलपीजी सिलेंडर में ब्लस्ट हुआ। जिससे होटल में ठहरे महाराष्ट्र के बुलढाना के एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। होटल का एक कुक भी आग में बुरी तरह से झुलस गया।
ये भी पढ़ें: पशु क्रूरता की हदें पार: दूध के लिए मृत बछड़े का सिर काटकर गौशाला की दीवार पर टांगा, आरोपी के खिलाफ FIR
धमाका इतना भयंकर था कि होटल से 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक इसका असर हुआ। वहीं घटना में होटल को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: भिक्षा मांगने वाले साधुओं की पिटाई: ब्राह्मण होने का मांगा सबूत, दस्तावेज देखकर युवक के उड़े होश
बताया जा रहा है कि सिनेरिटी होटल किराये पर चल रहा था। इस होटल का मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा है। वहीं इसे कांग्रेस नेता का भाई तुषार जायसवाल किराये पर लेकर संचालन कर रहा था। होटल से एक कमर्शियल सिलेंडर भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


