चंडीगढ़. समय पर धान खरीदी नहीं होने के कारण पंजाब में किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसके लिए टोल प्लाजा और सड़क यातायात में धरना देते हुए नजर आए। किसानों ने कई टोल प्लाजा में उग्र प्रदर्शन किया है। इसमें से कुछ को टोल फ्री भी किया गया।
पंजाब में आज किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया था। जहां लाडोवाल टोल को बंद करने का बाद खोल दिया गया। इससे अलग जगराओं में चौकीमान टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री कर दिया गया। इस धरने के बाद से गाड़ियां वहां से बिना टोल दिए गुजर रही है। किसानों ने पहले ही यह बात कही थी कि वह टोल को फ्री करवाएंगे।

इसी तरह फिल्लौर में भी किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया है। किसान धरना लगाकार रोड पर ही बैठे हुए है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार जानबूझकर उनके धान को नहीं खरीद रही है। धान मंडी में पड़े हुए हैं लेकिन उन्हें उठाया नहीं जा रहा है और नहीं खरीदी की जा रही है। इससे किसानों में काफी नाराजगी देखने को मिली है।
- नई गाइडलाइन दरों से बदला छत्तीसगढ़ का रियल एस्टेट परिदृश्य: आमजन को राहत, विकास को रफ्तार
- गया में तैनात CISF जवान का हृदयघात से निधन, पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, कोनहारा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
- सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, अधेड़ की उखड़ी सांसें
- शादी के बाद पहली पर्दे पर साथ दिखेंगे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna, गाने का टीजर रिलीज …
- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईः रतलाम टोल प्लाजा पर 2 तस्कर से 2 करोड 46 लाख की हेरोइन जब्त


