पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है और इसके पीछे की वजह वो खुद ही है। दरअसल, उसके विदेश मंत्रालय ने एक ऑफिशियल नोट जारी किया जिसमें गलती नहीं ब्लंडर था। इस नोट में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बोर्ड ऑफ पीस के उद्घाटन सेशन में शामिल होने के लिए उनके अमेरिका दौरे का जिक्र था। इस बीच जिस बात का सबसे ज्यादा मजाक उड़ा वो हेडलाइन थी।
नोट में क्या लिखा था?
नोट में लिखा था, “प्राइम मिनिस्टर्स विजिट टू द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज।” नोट में 2 साफ टाइपो थे, यूनाइटेड की जगह ‘यूनाइट्स’ और अमेरिका की जगह ‘अमेरिकाज’ लिखा हुआ था। यह नोट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने गलतियों पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया।
सोशल मीडिया पर दिखा रिएक्शन
नोट में गलतियां सामने आने के बाद ऑनलाइन रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। पाकिस्तान (सिविलियंस) नाम के एक एक्स अकाउंट ने लिखा, “लानत है तुम पर।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “Thoda zyada curtain raise ho gaya bro. Unites.” सोशल मीडिया यूजर्स ने जिस तरह के जवाब दिए हैं उससे साफ पता चलता कि लोग पाकिस्तान के सरकारे अमले में बैठे लोगों से ज्यादा बेहतर अंग्रेजी समझते हैं।
पाकिस्तान के पीएम ने क्या किया था?
वैसे बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। पिछले साल, जब इजरायल ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की थी, तो एक वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया था कि शहबाज शरीफ ने गलती से “I condom the attack” instead of “I condemn” लिख दिया था। यह गलती चर्चा का विषय बन गई थी और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के जमकर मजाक उड़ा था।
शरीफ का अमेरिका दौरा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली मीटिंग में शामिल होने के न्योते के बाद ऑफिशियल दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं। शरीफ के साथ डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार, फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद औरंगजेब, इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार और प्राइम मिनिस्टर के स्पेशल असिस्टेंट तारिक फातेमी भी शामिल हैं।
शहबाज शरीफ भी कर चुके हैं गलती
यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने अंग्रेजी की स्पेलिंग में गलती की हो। पिछले साल 13 जून, 2025 को शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इजरायल द्वारा ईरान पर हमले की निंदा की थी। इसमें उन्होंने निंदा करने की अंग्रेजी को कंडेम की जगह कंडोम लिख दिया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया था।
एक्स पर हैशटैग #ICondom ट्रेंड करने लगा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


