Pakistan–Afghanistan War: पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक (Pakistan Air Strike on Kabul) कर 400 मासूम लोगों की जान ले ली। इस हमले के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध और भी विध्वंसक हो गया है। पाकिस्तान की इस कायराना कार्रवाई का अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सरकार ने बदला लेने का ऐलान किया है। तालिबान ने कहा कि बातचीत नहीं अब पाकिस्तान से बदला लेंगे। तालिबान ने साफ कहा कि अब बातचीत और कूटनीति का समय खत्म हो चुका है। हम अब पाकिस्तान से इंतकाम और बदला लेंगे।
दरअसल पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान के काबुल में पांच जगह पर एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तान वायुसेना ने एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया। इन हमलों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं।
पाकिस्तान के हमलों के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद (Zabihullah Mujahid) ने सख्त लहजे में कहा कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है, न तो अब कूटनीति से काम होगा और न ही बातचीत होगी. हम अब केवल और केवल पाकिस्तान से बलदा लेंगे। टोलो न्यूज बातचीत में जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि काबुल में कुछ ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना के हमले किए गए हैं। इन हमलों के बाद इस्लामाबाद के साथ कूटनीति और बातचीत का समय अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अब बातचीत का रास्ता अपनाने के बजाय हम भी बदला लेने का इरादा रखता है।
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इससे पहले सोशल मीडिया पर अस्पताल पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ान सरकार इस तरह के कृत्य को सभी सिद्धांतों के खिलाफ और इंसानियत के खिलाफ जुर्म मानती है।
पाकिस्तान के द्वारा यह हमला अफ़ग़ान अधिकारियों के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई थी और अफ़ग़ानिस्तान में चार लोग मारे गए थे। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब इन पड़ोसी देशों के बीच पिछले कई वर्षों की सबसे भीषण लड़ाई तीसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गई है।
अफगानिस्तान में कहां हुआ हमला?
पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर एक साथ कई बम गिराए। जिस समय केंद्र पर हमला किया गया। उस समय अस्पताल में 2 हजार लोग थे. जिनमें से 400 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 250 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों की मानें मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, ऐसा इसलिए क्येांकि कई लोगों की हालत बेहद नाजुद बताई जा रही है। पाकिस्तान ने नशा मुक्ति केंद्र के अलावा भी कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है, ज्यादातर हिस्सा आग लगने के कारण तबाह हो चुका है।
काबुल हमले पर अफगान क्रिकेटरों का गुस्सा
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने पाकिस्तान की ओर से काबुल पर हुए हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। नबी ने बमबारी के शिकार हुए लोगों के बारे में लिखते हुए कहा-“माएं अपने बेटों के नाम पुकारती थीं, उनका इंतजार करती रहीं। रमजान की 28वीं रात को उनकी ज़िंदगियां अधूरी रह गईं। राशिद खान (Rashid Khan) ने भी काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की है और नागरिक की मौत को लेकर चिंता जाहिर की है। राशिद खान ने कहा कि आवासीय इलाकों, शिक्षा संस्थानों और अस्पतालों को निशाना बनाना वॉर क्राइम है। उन्होंने आगे कहा-रमजान के पाक महीने में लोगों के कीमती जीवन का अपमान करना दिल को तोड़ देने वाला काम है। ऐसे क्राइम केवल लोगों के बीच विभाजन और नफरत को बढ़ावा देते हैं।
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि तालिबान के इन दावों को पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ़ ज़ैदी ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रह रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

