पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें वह बड़े ही शायराना अंदाज में भारत को ताना मारते हुए नजर आए हैं।
उन्होंने यह खुला चैलेंज किया है कि पंजाब की फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों के बिना नहीं चल सकती हैं और यही कारण है कि हर पंजाबी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल किया जाता है। इतना ही नहीं उसने यहां तक कह दिया है कि भारत पाकिस्तान से जंग लड़ने में असफल है।
कॉमेडियन के भारत को लेकर दिए गए इस विवादित बयान की निंदा हो रही है। इफ्तिखार ठाकुर की एक वीडियो सामने आया है इसमें वह कह रहे हैं कि हमारे बिना उनकी कोई भी पंजाबी फिल्म नहीं चलती है वह हमारा बायकॉट नहीं करते बल्कि हम उनका बायकॉट करते हैं।

वहीं इफ्तिखार ने उनके खिलाफ बोलने वाले कलाकारों से कहा कि पंजाबी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों के बिना नहीं चलती। उन्होंने हमारे बिना जितनी भी फिल्में बनाई हैं वह सभी फ्लॉप हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बिना वह फिल्म नहीं बना सकते वह जंग कैसे लड़ लेंगे। अभिनेता के इस बयान सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
- Punjab News : बेअदबी पर बनेगा सख्त कानून, जैतो में CM मान ने कहा- दोषियों को उम्रकैद की सजा का होगा प्रावधान
- IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़: एक्टिवा से घूम-घूमकर मोबाइल ऐप के जरिए लगवा रहे थे दांव, 2 सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
- UP में सुशासन’राज’ नहीं, सिर्फ ‘गुंडाराज’! सरेराह युवक पर आधा दर्जन गुंडों ने की अंधाधुंध फायरिंग, योगी जी यही है आपका जीरो टॉलरेंस?
- झारखंड में तेजस्वी यादव की हुंकार, बोले- राजद को नजरअंदाज करना संभव नहीं, झामुमो के साथ गठबंधन टूटने के दिए संकेत
- ‘100 दिन के अंदर दिलाएंगे जुबिन को न्याय’… असम में BJP पर बरसे राहुल, बोले- भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं हिमंत
