Palak Cheese Paratha Recipe : पराठा हम भारतीयों के घरों में सुबह का सबसे फेवरेट नाश्ता होता है. जब भी हम इस तरह का हैवी नाश्ता करके घर से निकलते हैं तो लंबे समय तक पेट भरा भरा रहता है, और काम में भी अच्छा मन लगता है. पराठे की कई वेरायटियाँ हम सब try करते हैं, जिसमें आलू का पराठा तो सभी घरों में बनता है. इसके अलावा गोभी, मटर, पनीर के पराठे भी काफ़ी पसंद किए जाते हैं. पर क्या आपने पालक का पराठा try किया है?अगर नहीं तो पालक चीज पराठा इसी एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं विस्तार से.

सामग्री

पालक-1 कप बारीक कटा हुआ
गेहूं का आटा-1 कप
चीज-½ कप कद्दूकस किया हुआ (मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज)
हरी मिर्च -1 (बारीक कटी, वैकल्पिक)
अदरक -1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
अजवाइन-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
तेल -1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए)
पराठा सेंकने के लिए घी या तेल

विधि

  1. एक बड़े बर्तन में आटा लें. उसमें कटा हुआ पालक, अदरक, हरी मिर्च, अजवाइन, नमक और सारे मसाले डालें.
  2. थोड़ा तेल मिलाकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
जरूरत हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें. 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. कद्दूकस किया हुआ चीज अलग रख लें.
  3. आटे की लोई बनाएं. हल्का बेलकर बीच में चीज भरें और किनारों को बंद कर दें. धीरे-धीरे बेलकर पराठे का आकार दें.
  4. गरम तवे पर पराठा डालें. दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसे दही, हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.