आज पंजाब भर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में 13 हजार से अधिक पंचायतें हैं, जिनमें से करीब 3 हजार पंचायतें पहली बार सर्वसम्मति से चुनी गई हैं। बाकी लगभग 10 हजार पंचायतों के लिए लोग सरपंच और पंच चुनेंगे।
जहां ये चुनाव गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, वहीं राजनीतिक दलों के लिए इससे भी ज्यादा अहम होते हैं। क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गांवों में अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाने का ये बड़ा मौका है।
इसीलिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों में पूरा जोर लगा दिया है। हालांकि बड़े नेता खुद गांवों में प्रचार करने नहीं गए, लेकिन उनकी नजर वहां हो रही हर घटना पर है, चाहे वो सरकार में हों या विपक्ष में।
पंचायत चुनावों का असर उपचुनावों पर दिखेगा!
पंचायत चुनावों के कुछ हफ्ते बाद ही पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें बर्नाला और गिदड़बाहा बहुत अहम माने जाते हैं। बर्नाला, संगरूर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां से मुख्यमंत्री मान 2014 में सांसद चुने गए थे। दूसरी ओर, गिदड़बाहा सीट से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक थे, जो अब लुधियाना से लोकसभा सदस्य हैं। कांग्रेस के सूबा अध्यक्ष होने के नाते, उनके लिए इस सीट को जीतना प्रतिष्ठा का सवाल होगा।
बर्नाला और गिदड़बाहा, दोनों सीटों पर शहरी और ग्रामीण वोटरों का खासा महत्व है। शहरों में कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में है, जबकि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को गांवों से अच्छी वोट मिली थी। पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने ग्रामीण आधार को और मजबूत करने की कोशिश करेगी, जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश करेंगे।

चब्बेवाल सीट, जो एक ग्रामीण और अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है, पर भी मुकाबला दिलचस्प होगा। यहां कांग्रेस के विधायक चुने गए थे, जो अब आम आदमी पार्टी के सांसद बन गए हैं। चब्बेवाल सीट पर भी कांग्रेस बनाम आम आदमी पार्टी का मुकाबला होने की संभावना है। आज के चुनाव से ये साफ हो जाएगा कि गांवों के लोग किस राजनीतिक दल को पंजाब की बागडोर सौंपना चाहते हैं
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


