खन्ना। ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे को लेकर घमासान चल रहा है। कथित धांधली को लेकर पंजाब के पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कोटली ने कहा कि नैतिकता के आधार पर पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह साैंद को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने ने यह भी साफ कह दिया है कि यदि सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी। कांग्रेस ने और भी कई आरोप लगाए हैं।
हमारे साथ हुआ मतभेद
इस दौरान बयानबाजी का सिलसिला शुरू है। ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष सोनी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान और प्रक्रिया के दौरान अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मोबाइल अपने पास रखने की अनुमति दी गई।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कई लोगों ने हथियार भी रखे थे। यह सब आचार सहित का उल्लंघन है साथ ही जिससे पूरे चुनावी माहौल पर सवाल खड़े होते हैं।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
