रेणु अग्रवाल, धार। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। धार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने जैन धर्म और हिंदू धर्म को एक बताया। साथ ही जैन समुदाय को कट्टर हिंदू बताया। 

दरअसल,  पंडित धीरेंद्र शास्त्री धार के मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले जैन तीर्थ में दादा गुरुदेव के दर्शन किए। उनका स्वागत मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी ने किया। फिर वह मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने मुंबई के ट्रस्टी, कार्यक्रम के आयोजकों ने स्वागत किया। वहां अयोध्या के हनुमानगढ़ी के राजू महाराज भी साथ में पहुंचे।वह आज यहां प्रवचन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि परमात्मा खो जाने से प्राप्त होते हैं, भीतर गया तो में तर गया।

इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैन धर्म और हिंदू धर्म एक है। मोहनखेड़ा तीर्थ में आदिनाथ ऋषभ देवजी के दर्शन किये दादा दयालु हनुमानजी का यह क्षेत्र हे। सनातनी परंपरा का आगाज पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक तौर पर है। इस क्षेत्र की गौ सेवा की निष्ठा अद्भुत है। 15 फरवरी को कन्या विवाह का आमंत्रण दिया है। सनातनी आपस में न लड़ें, एक जुट रहें, जैन और हिंदू एक ही हैं। संत भी एकजुट रहें और सनातनी भी। कट्टर हिंदू कोई है तो वह जैन ही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m